रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
किसान,किसानी एवं खेती बचाओं कारपोरेट नीति के खिलाफ एक जुट हो बिहार के लोग
कारपोरेट घरानों के आगे घुटना टेकना बन्द करें नीतीश, मोदी
खेती, किसानी पर हमला बन्द करें एन. डी. ए. सरकार
गौतम अडानी को बिहार के भागलपुर जिले में पीरपैंती पॉवर प्लांट के नाम पर 1050 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये सलाना पर की गई लीज़ रद्द करने एन डी ए सरकार तथा उक्त जमीन पर 10 हजार फलदार पेड़ को काटने पर रोक लगाना सुनिश्चित करें।
पर्यावरण की रक्षा को लेकर मधुबनी जिले के भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमिटी जयनगर द्वारा बिहार सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भारत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम जयनगर के स्टेशन चौक पर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम को जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद, कॉमरेड शिवकुमार यादव, कॉमरेड पवन कुमार यादव, कॉमरेड रविन्द्र बिहारी, आतिश कुमार, कन्हैया चौधरी, आत्मा राम, कॉमरेड भोगेन्द्र यादव,नागेश्वर यादव,मुकेश कुमार सहित अन्य ने सम्बोधित किया।
अपने संबोधन में सभी वक्ताओं ने कहा कि आज सरकार विधानसभा में कानून बनाया है की गरीबों को बसाने के बदले किसानों से जमीन लेकर अपने चहेते कारपोरेट घरानों के हाथ सौंपा जाएगा। सरकार के इस निर्णय का जितना नीन्दा किया जाय कम होगा। इस तरह के पट्टा देने के निर्णय को रद्द किया जाय।




