:- न्यूज़ डेस्क!
मंसूरचक (बेगूसराय)
मानकी संगीत महाविद्यालय ने न सिर्फ़ प्रखंड क्षेत्र के गौरव एवं गरिमा को बढ़ाया बल्कि बेगूसराय जिले को भी गौरवान्वित किया है। यहाँ से उत्तीर्ण संगीत के विद्यार्थी आज देश भर में अपनी प्रतिभा से अलग पहचान और सम्मान प्राप्त किये हैं।ये बातें केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत नृत्य प्रशिक्षक कृष्णमोहन नटराज ने मंसूरचक के अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मानकी संगीत महाविद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कही।उन्होंने कहा कि न सिर्फ़ संगीत के शिक्षार्थी बल्कि आम विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में भी ये संस्थान महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक सह शिक्षक अजय अनंत एवं अध्यक्षता उच्च विद्यालय बनवारीपुर के पुर्व प्रधान रामसेवक महतों ने किया।उक्त अवसर पर कृष्णमोहन नटराज, मधेपुरा विश्वविद्यालय के संगीत प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार शर्मा, सगींत कलाकार रामु यादव, नृत्य कलाकार सचिन कुमार, संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं संतोष सुदर्शन को चर्चित सिने अभिनेता अमिय कश्यप, रामसेवक महतों एवं अजय अनंत द्वारा अंगवस्त्र एवं महाविद्यालय के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि इस संस्थान के सांस्कृतिक योगदान की जानकारी मिलने पर दूर दराज से लोग यहाँ आ रहे हैं, ये सम्मान की बात है। मौके पर लोकगायिका प्रीति प्रिया, चंदन अनुराग, मदन कुमार महतों, जगदीश कुमार, कुणाल कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, बिट्टू कुमार आदि थे।




