मोतिहारी- मुख्यमंत्री ने करीब छह सौ करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचे पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली के सेमरा व बंजरिया के चैलाहा

सेमरा में करीब छह सौ करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

नीतीश ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते गिनाते विपक्ष को जमकर घेरा

बंजरिया के चैलाहा में सभा को किया संबोधित व अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों को अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिनाया

सभा मे जमकर लगे नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे
आज बिहार के मुख्यमंत्री आज अपने एक दिवसीय दौरे के तहद पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिले के सेमरा व बंजरिया पहुंचे जहां उन्होंने सेमरा में करीब छह सौ करोड़ की परियोजनाओं को जनता को सुपुर्द किया वही उन्होंने वहां महिलाओं के साथ संवाद किया और वहां लगे दर्जनों स्टालों का निरीक्षण भी किया ।इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व प्रभारी मंत्री सुनील कुमार साथ थे ।सेमरा के बाद उन्होंने बंजरिया के चैलाहा में एक सभा को संबोधित किया और अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों व उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया और इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार भी किया ।वही इस सभा मे नीतीश कुमार ने बार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया और उनकी जमकर तारीफ की और उनके नाम पर कई बार यहां की जनता से तालियां भी बजवाई ।नीतीश कुमार ने एक ओर जहां अपने बिरोधियो पर करारा कटाक्ष किया वही उन्होंने नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार की जमकर प्रसंसा की और बिहार में हो रहे विकास कार्यो में केंद्र की महती भूमिका का भी बखान किया और आज उनके फोकस में सबसे ज्यादा महिलाएं रही ।उन्होंने अपने कार्यकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट पेश की ओर कहा कि बिहार में जितने कार्य महिलाओं व जीविका दीदियों के लिए हुए है उतना कार्य किसी भी राज्य में नही हुए है ।उन्होंने कहा कि अब केंद्र भी उनकी योजनाओं को पूरे देश मे लागू कर रहा है जिसका उदाहरण है जीविका ।।जीविका के तर्ज पर ही केंद्र सरकार आजीविका मिशन चला रही है जो पूरे देश मे मिशाल बन रही है ।नीतीश ने अपने कार्यकाल में कराए गए मुस्लिमो के लिए किए गए कार्यो का बखान किया और कहा कि उन्होंने सबसे पहले यहां के कबीरस्तनो की घेराबन्दी करवाई वही उसके बाद मंदिरों को भी सुरक्षित किया ।लाखो युवाओं को नौकरी व रोजगार दी वही यहां की महिलाओं को पुरुषों के बराबरी का अधिकार देते हुए उन्हें आरक्षण किया जिसका परिणाम है कि आज यहां की महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है ।उन्होंने लालू राज की याद दिलाते हुए उस समय के शाशन की चर्चा की ओर कहा कि उनलोगों ने महिलाओं के लिए कोई काम नही किया और परिवारवाद को बढ़ावा दिया ।साथ ही उन्होंने सड़क ,रोजगार ,पलायन ,नौकरी ,सुसाशन की चर्चा की और पूर्ववर्ती सरकारों से सचेत रहने की अपील करते हुए पटना को रवाना हो गए ।इस दौरान यहां के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया ।।

Join us on: