अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर के आरोप से मंत्री शीला मंडल ने पल्ला झाड़ा, कहा मुझे जानकारी नहीं!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद पहुंचे परिवहन मंत्री शीला मंडल ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा मंत्री अशोक चौधरी पर लगाए गए आरोप पर कन्नी काटते हुए कहा की इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है जब जानकारी होगी तो हम कुछ बोलेंगे ।उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर क्या बोलते हैं नहीं बोलते हैं पीके पर हम कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं। मंत्री शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कही की अभी जो सभा में भीड़ महिलाओं की देखी जा रही है यह साबित करता है कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने महिलाओं को जो आरक्षण एवं अन्य प्रकार की योजना चलाकर लाभ दिया है वह किसी के सरकार के द्वारा नहीं दिया गया है यही कारण है कि आज महिलाएं नीतीश कुमार के कार्यों से काफी खुश हैं आने वाले दिनों में महिलाएं सबसे अधिक बढ़-चढ़कर मुख्यमंत्री के कुर्सी पर एक बार फिर नीतीश कुमार को बैठाने का काम करेंगे ।मंत्री ने कही की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं और बिहार वासियों को पहला मेट्रो ट्रेन पटना में उपहार स्वरूप देने वाले हैं ।मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं ।केंद्र के नरेंद्र मोदी की सरकार एवं बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा पटना वासियो को मेट्रो की सौगात देने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है मंत्री शीला मंडल जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे उन्होंने कहा कि डबल इंजन के सरकार बिहार में तेज रफ्तार से विकास कर रही है। बिजली के क्षेत्र में अब आम आदमी को बिजली बिल नहीं आ रहा है इससे लोग काफी खुश हैं बुजुर्गों को पेंशन की राशि मिल रही है महिलाओं को मुख्यमंत्री के द्वारा ₹10,000 रोजगार के लिए निशुल्क दिया जा रहा है इसके बाद ₹200000 उपलब्ध कराए जाएंगे कई प्रकार के विकास योजनाएं मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही है इस एनडीए सम्मेलन के मौके पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार में चल रही है सरकार के द्वारा सड़क शिक्षा बिजली स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार्य किया जा रहे हैं मौके पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इस बार बिहार में 225 सीट लाकर एनडीए की सरकार बनेगी इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी भाजपा नेता एवं विधान पार्षद अनिल शर्मा अजय सिंह टुन्नू राजीव नयन उर्फ राजू सिंह दिलीप कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार लोजपा आर जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार लोजपा नेत्री ईंदू कश्यप सहित कई लोग मौजूद थे

Join us on: