अवधेश कुमार / गोपालगंज!
गोपालगंज में दिनदहाड़े हुई युवक की चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है… दोस्तों ने फोन कर घर से बुलाया और फिर मारपीट कर बेरहमी से चाकू घोंप दिया… इस वारदात में फैसल अहमद नाम के युवक की मौत हो गई… हत्या के बाद इलाके में तनाव है और लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं… देखिए ये रिपोर्ट…
श्रीपुर थाना क्षेत्र के जनता बाजार की ये तस्वीरें है… जहां 22 वर्षीय फैसल अहमद को उसके ही दोस्तों ने घर से बुलाया… इसके बाद 5 से 6 युवकों ने मिलकर जमकर मारपीट की और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी… वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए…
हत्या के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई… गुस्साए लोगों ने बथुआ बाजार में सड़क जाम कर आगजनी की… आरोप है कि बाजार में पुलिस गश्त नहीं थी, इसलिए अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया…
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ये आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है… पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है… हालात नियंत्रण में हैं…-फैसल अहमद गोपालपुर गांव निवासी मोहम्मद वसीम का बेटा था… परिवार का रो–रोकर बुरा हाल है… पुलिस और प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने की कोशिश में जुटा है… लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है…
-फैसल अहमद गोपालपुर गांव निवासी मोहम्मद वसीम का बेटा था… परिवार का रो–रोकर बुरा हाल है… पुलिस और प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने की कोशिश में जुटा है… लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है…
गोपालगंज में हुई ये वारदात एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है… अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाती है…




