पटना- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से अडानी समूह को 1 रुपये में 1050 एकड़ जमीन देने के विरुद्ध निकाला मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी समूह को 1 रुपये में 1050 एकड़ जमीन देने के विरोध में पैदल मार्च निकाला। इस मार्च को पटना पुलिस ने रोक दिया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन सौंपी है, जिससे किसानों और युवाओं के भविष्य को खतरा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार ने अडानी समूह को पीरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 1050 एकड़ जमीन महज 1 रुपये सालाना दर से आवंटित की है। इस प्रोजेक्ट के लिए 10 लाख पेड़ों को काटने की तैयारी है, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने और किसानों और युवाओं के हितों की रक्षा करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस जमीन आवंटन से किसानों और युवाओं के अधिकारों का हनन होगा और बिहार की जनता के साथ अन्याय होगा।

Join us on: