रिपोर्ट- अमित कुमार!
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षकों के अंतर-जिला स्थानांतरण के लिए 41,689 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 24,600 शिक्षकों का ट्रांसफर उनके पसंदीदा जिलों में से एक में हो गया है इनमें 9,900 महिला और 14,700 पुरुष शिक्षक शामिल हैं
दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए 61 दिव्यांग महिला शिक्षिकाओं में से 92 प्रतिशत और पुरुष दिव्यांग शिक्षकों में 83 प्रतिशत को पसंद का जिला मिला है हालांकि लगभग 17,000 शिक्षकों को अभी तक जिला आवंटित नहीं किया गया है जिन्हें 23 से 28 सितंबर तक फिर से तीन नए जिलों का विकल्प देना होगा
इसके बाद जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात और खाली पदों को देखते हुए अंतिम विद्यालय आवंटन करेगी शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को उनके पसंदीदा जिलों में पोस्टिंग देने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही दिव्यांग और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त शिक्षकों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है




