पंकज कुमार जहानाबाद ।
तपती धूप में पिछले कई दिनों से पीने के लिए परेशान जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित बभना गांव के लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया सड़क जाम कर रहे लोग नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी किया बाद में मौके पर पहुंची पुलिस में लोगों को समझाया बुझाया ।सड़क जाम रहने के कारण जहानाबाद से अरवल की ओर जाने वाले कई वाहन जाम में फंसे रहे। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे-छोटे बच्चे जो स्कूल से लौट रहे थे उनको परेशानी हुई। सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना है कि हम लोग को पिछले लगभग 10 दिन से पीने के पानी के लिए भारी किल्लत हो गई है नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 के रहने वाला वाले लोगों का कहना था कि पानी टंकी का मोटर खराब है जिससे बदलने के लिए हम लोगों ने कई बार नगर परिषद से लेकर अपने वार्ड सदस्य तक गुहार लगाई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और हम लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर सड़कों पर भटकना पड़ रहा है मजबूर होकर हम लोगों ने अरवल जहानाबाद एनएच 33 को जाम कर प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हम लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था किया जाए जो जला हुआ मोटर है उसे बदला जाए जाम कर रहे लोगों ने सड़क पर बवाल करते हुए कहा कि जब तक पीने का पानी का व्यवस्था नहीं किया जाएगा। हम लोग सड़क जाम नहीं हटाएंगे मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा लोगों को काफी समझा बूझकर सड़क जाम हटाया गया लोगों को आस्वसत किया गया कि पीने के पानी की व्यवस्था आप लोगों के लिए किया जाएगा सड़क जाम कर रहे लोगों ने है अभी बताया कि हम लोगों को पीने के पानी के लिए गंदा पानी नल के माध्यम से भेजा जा रहा है उसे पर भी रोक लगाई जाए




