रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया (लखीसराय)।प्रखंड के गिरधरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 में सोमवार को एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गिरधरपुर निवासी अशोक महतो उर्फ कारू की पांच वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी खेलने के दौरान घर के पास बने गहरे पानी के गड्ढे में गिर गई।घटना के समय घर में कोई निगरानी नहीं थी, और बच्ची अचानक गड्ढे में जा गिरी। परिजनों के हल्ला करने पर पास ही मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को गड्ढे से बाहर निकालकर तुरंत रेफरल अस्पताल बड़हिया लाए।अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से सदमे में हैं और बच्ची के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।




