रिपोर्ट -विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
खगङिया पुलिस के द्वरा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही छापेमारी के दौरान आज पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ बहियार में एसटीएफ और खगङिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। पुलिस ने इस छापेमारी में तीन हथियार बनाने बाले लोग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनो लोग मुंगेर जिला के रहने बाले है। इस छापेमारी के दौरान सात निर्मित देशी कट्टा,चार अर्द्ध निर्मित देशी कट्टा के साथ साथ भारी मात्रा में हथियार बनाने बाले समान भी बरामद किया है। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया की चुनाव के पुर्व इस तरह की कार्रवाई पुलिस के लिए एक बङी सफलता है और यह छापेमारी लगातार जारी है।
BYTE
राकेश कुमार, एसपी खगड़िया।




