जमीन के कागजात सुधार कैंप में नहीं मिल रहे अधिकारी,सहरसा में लोगों का फूटा गुस्सा।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

बिहार में ज्यादातर घटनाएं विवाद भूमि से जुड़ी रहती है, ऐसे में बिहार सरकार जमीनी विवाद को खत्म करने के लिए महा अभियान चला रही है और जमीन मालिको को कागजातों में सुधार करवाने के लिए जगह जगह कैम्प लगवा रही है । लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के वजह से लोग काफी परेशान हो रहे है , मामला सहरसा इस्थित जिला परिषद का है जहाँ शनिवार को दर्जनों फरियादी अधिकारियों की अनदेखी की वजह से प्रदर्शन करते नज़र आये । इनका कहना है बिहार सरकार भूमि संबंधित कागजात सुधार करवाने के लिए कैम्प लगा रही है लेकिन यहाँ न तो कोई अधिकारी मौजूद रह रहे है न ही कोई कर्मचारी , यह हालत पिछले कई दिनों से है जब भी लोग यह आते है तो आफिस में अधिकारी नदारत रहते है , पिछले कई दिनों से परेशान लोग आज प्रदर्शन पर उतारू हो गए ।

Join us on: