संवाददाता :- विकास कुमार!
आज सहरसा जिले में लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे मिड-डे मील वर्कर्स (रसोइए), जो सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए भोजन तैयार करते हैं, ने शिक्षा भवन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में एकत्र होकर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन कर रही रसोइयों का कहना था कि उनकी प्रमुख मांगों में वेतन में बढ़ोतरी, ठेकेदारों को मिड-डे मील योजना से बाहर करने, और स्कूलों में ताजा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था शामिल है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो।
साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि सभी रसोइयों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उन्हें पेंशन, बीमा जैसी सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो उनका आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।




