पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद के काको बाजार में दिनदहाड़े कथित ठेकेदार के द्वारा 5रूपये को लेकर एक सब्जी विक्रेता की हुई हत्या के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एक कैंडील मार्च का आयोजन किया गया ।इस मार्च में शामिल लोग अपने-अपने हाथों में कैंडल लेकर जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क हॉस्पिटल मोड़ से लेकर अरवल मोड़ तक पहुंचे जहां जाकर श्रद्धांजलि मृतक को दी गई। इस मौके पर राजद माले भाकपा माकपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। इन लोगों ने मांग किया कि जो हत्यारा है उसकी गिरफ्तारी हो नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक हत्यारे की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है जिससे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी आक्रोश को लेकर कैंडील मार्च निकाली गई इस मौके पर राजद के मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने कहा कि सत्ता के गलियारों में घूम रहे अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े पांच रुपए के लिए एक वृद्ध सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी जाती है और अब तक सरकार एवं उसके पुलिस उस हत्यारे को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रहे हैं इस अवसर पर माले के घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि सत्ता संपोषीत अपराधियों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है सबसे निराशा जनक बात यह है की घटना के चार दिन बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की गई है अगर हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन तो तेज किया जाएगा इस मौके पर राजद नेत्री आभा रानी ने कहीं की जिस तरह से ₹5 के लिए सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई यह सरकार के लिए चुनौती है यह हत्या साबित करता है कि बिहार में शासन प्रशासन पूर्ण रूप से फेलूयर है इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह से एक गरीब सब्जी विक्रेता को ₹5 के लिए हत्या कर दिया गया और हत्या के चार दिन बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।इससे साबित होता है कि बिहार में सुशासन की सरकार खेल है राजद नेता रमेश यादव ने भी कहा कि भाजपा जदयू के इशारे पर गरीब सब्जी वाले की हत्या की गई है ₹5 को लेकर हुई इस हत्या में शामिल हत्यारे की चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होना साबित करता है कि बिहार में सत्ता चलाने में नीतीश कुमार फेलुयर है




