रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
पातेपुर पहुंचे तेजस्वी यादव को आया गुस्सा।मंच संचालक कर रहे कार्यकर्ता को सुनाई खड़ी खोटी।कार्यकर्ताओं के आग्रह पर बस से उतरकर मंच तक पहुंचे तेजस्वी।5 घण्टे लेट पहुंचने के बाद भी लोगो का उमड़ा सैलाब।
तेजस्वी की अधिकार यात्रा वैशाली के पातेपुर पहुंची जहां आज इस यात्रा का समापन होना है।पातेपुर के बाद तेजस्वी का काफिला महुआ पहुंचेगा जिसके बाद हाजीपुर के सेंदुआरी में समापन समारोह होगा।इससे पहले तेजस्वी पातेपुर करीब 5 घण्टे लेट से पातेपुर के बड़डिहा पहुंचे तेजस्वी ने पहले बस से ही लोगो को सम्बोधित करने का प्रयास किए लेकिन माइक तेजस्वी तक नहीं पहुंच सका जिसको लेकर तेजस्वी गुस्सा भी हुए आखिरकार तेजस्वी को मंच तक जाना पड़ा जहाँ उन्होंने सभा को सम्बोधित किया और एनडीए पर निशाना साधा
वोट चोरी के मुद्दे पर एनडीए सरकार पर हमला बोला और कहा कि इस बार बदलाव होना तय है।इसके अलावे लोगो को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि लालू जी का लालटेन इस बार पातेपुर मे भी जलेगा।




