खगड़िया पहुँचे तेजस्वी यादव, बोले- अमित शाह अपने काम से आये विशेष राज्य का दर्जा देने नहीं!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा के तहत अपने रथ से खगङिया पहूंचे। जहाॅ खगङिया के बस स्टैंड के पास रथ पर से ही कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव को सुनने के लिए सैकङो की संख्या मे लोगो की हुजूम उमङ पङी। खगड़िया के बाद तेजस्वी यादव को हेलीकॉप्टर से पटना जाना था। इसके लिए बस स्टैंड के पास ही हेलीपैड बनाया गया। तेजस्वी यादव की कार किसी तरह हेलीकॉप्टर तक पहूंची लेकिन बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड नही सका। काफी देर तेजस्वी यादव हेलीकॉप्टर मे ही बैठे रहे । इसके बाद उनके द्वारा कलम बांटा गया। कलम लेने के लिए भी लोगो की भीङ उमङ पङी। फिर बापस हेलीकॉप्टर से उतरकर बापस से बिहार अधिकार यात्रा के लिए रथ पर सबार होकर निकल गए।
पत्रकारो से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की अमित साह अपना काम करने के लिए आ रहे है। कोई बिहार को बिशेष राज्य का दर्जा देने तो नही आ रहे है। कोई रोजगार देने तो नही आ रहे है।
Byte
तेजस्वी यादव।

Join us on: