सहरसा नगर निगम में 70-80 करोड़ के गबन का खुलासा, जांच के लिए पहुंची  टीम।

SHARE:


रिपोर्ट :– विकास कुमार!

सहरसा नगर निगम अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहता है, इसी को लेकर चार सदस्यी उड़नदस्ता प्रकोष्ठ की जांच टीम सहरसा पहुंची. नगर विकास एवं आवास विभाग के जरिए गठित जांच टीम नगर निगम में 70 से 80 करोड़ के गबन के शिकायत पर जांच पर पहुंची थी. चार सदस्यीय जांच टीम जब नगर निगम के कर्मी से अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा तो अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया. हालांकि जेम पोर्टल के यूजर आईडी के माध्यम से जांच हो रही है. जांच करने आए हरेंद्र कुमार उपाध्याय अधीक्षण अभियंता (उड़नदस्ता) नगर विकास एवं आवास विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि तत्कालीन प्रभारी नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव के समय जेम पोर्टल से खरीद की गई. सामानों में 70 से 80 करोड़ रुपया का गबन का परिवाद दायर किया गया था. जेम पोर्टल का यूजर आईडी उपलब्ध कराया गया है. अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के बाद जांच की जाएगी. वहीं नगर निगम के कर्मी के जरिए जांच टीम के जरिए अभिलेख मांगे जाने पर अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया और जांच में सहयोग नहीं किए जाने का इशारे-इशारे में बात कही.

BYTE :- जांच करने आए अधिकारी हरेंद्र कुमार उपाध्याय।

Join us on: