रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार देवधा पहुंच कर डकैती कांड को लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामला को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात देवधा थाना क्षेत्र स्थित ईद गाह चौक के समीप एक व्यवसाई के घर नकाबपोश अज्ञात अपराधियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दीया गया। मामले की जांच और कार्रवाई हेतू स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार और परिजनो व जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी लिए। साथ ही एस पी योगेंद्र कुमार ने मामले का जल्द उद्भेदन कर लेने का आश्वासन लोगो को दिए। मामले का जल्द उद्भेदन करने को लेकर विशेष टीम कार्य कर रही अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। आगे एस पी योगेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस नाका जल्द खोला जाएगा। इस दौरान डीएसपी राघव दयाल, देवधा थाना अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, एसएसबी के अधिकारी, पुलिस बल भी मौजूद थे।




