संवाददाता :- विकास कुमार!
– सहरसा जिले के केंद्रीय विद्यालय में वन विभाग के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़े के पहले दिन वृक्षारोपण और बच्चे बच्चियों के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन झा और वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुरुआत भाजपा विधायक और वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया गया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा 100 मीटर का दौरा किया गया। जिस प्रतियोगिता में 1 to 3 विजेता को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया!




