रिपोर्ट अनमोल कुमार
1 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दुनियाभर के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड और भूटान के प्रधानमंत्रियों ने जहां पीएम मोदी को बधाई दी है और उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी को बधाई दे चुके हैं
2 दुनिया आपके मार्गदर्शन पर भरोसा जता रही,राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बधाई दी
3 पीएम मोदी का 75 वां जन्मदिन-राहुल गांधी ने बधाई दी,BJP ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा;राजनाथ और शाह ने सुनाई मोदी स्टोरी
4 मोदी बोले:नया भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता,हम घर में घुसकर मारते हैं,ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया
5 उनके आतंकी अड्डे उड़ाए,ये जैश ने भी कुबूला…मध्यप्रदेश के धार से PM मोदी ने किया पाकिस्तान पर धारदार प्रहार
6 मोदी बोले:हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं,वही खरीदें जिसमें देशवासी का पसीना हो,भारतीय सामान खरीदकर GST कटौती का फायदा उठाएं
7 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने और उनकी मां का एआई-जनरेटेड वीडियो जारी करने पर पटना उच्च न्यायालय ने कड़ा एतराज व्यक्त किया है। कोर्ट ने अब कांग्रेस को यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी सोशल मीडिया से अविलंब वीडियो डिलीट करें
8 पीएम मोदी को मिली 1300 तोहफों की आज से ई-नीलामी,देवी भवानी की मूर्ति की बेस प्राइज ₹1 करोड़;पैरालंपिक मैडलिस्टों के जूते भी बिकेंगे
9 कुछ लोग कहते थे भारत-पाक संघर्ष उन्होंने रुकवाया,अब पता चल गया न’,इशाक डार के बयान पर राजनाथ सिंह
10 राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने राजनीतिक परिपक्वता और कुशल रणनीति के बल पर रियासतों को शांति से भारत में मिला लिया। भारत और भारत के लोग सदैव सरदार पटेल जी के ऋणी रहेंगे,सरदार पटेल जी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन पोलो शुरू किया। आज उस ऑपरेशन के विजय की वर्षगांठ है
11 कर्नाटक में SBI से ₹21 करोड़ की डकैती, हथियारबंद लुटेरे सेना जैसी वर्दी में आए थे;स्टाफ को बंधक बनाया,20 किलो सोना लेकर फरार
12 सुप्रीम कोर्ट बोला:पराली जलाने वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं, जुर्माना नाकाफी,किसानों को जवाबदेह बनाना जरूरी;एजेंसियां वायु प्रदूषण से निपटने के उपाय बताएं
13 जयपुर में पीट-पीटकर मां को मार डाला,बेहोश होने के बाद भी मुक्के मारता रहा बेटा,पति बचाने की कोशिश करता रहा
14 एशिया कप 2025 में आज UAE का सामना PAK से,जीतने वाली टीम सुपर-4 में पहुंचेगी,हारने वाली बाहर होगी
15 सेंसेक्स 300 अंक ऊपर 82,700 पर कारोबार कर रहा,निफ्टी 100 अंक चढ़ा,अर्बन कंपनी का IPO 63% ऊपर लिस्ट;बैंकिंग शेयरों में 2% की तेजी
16 ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार,जैश कमांडर ने किया खुलासा
17 जन्मदिन की बधाई देने के बाद ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ,कहा:आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं
18 इजरायल ने यमन के बंदरगाह पर किया बड़ा हमला,हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
19 भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हुई अहम बातचीत,जल्द समझौते की दिशा में तेजी लाने पर सहमति
20 नेपाल में तख्तापलट के पीछे भी अमेरिका का हाथ,वॉशिंगटन ने लिखी GenZ स्क्रिप्ट,सुशीला कार्की की नियुक्ति भी इसी गेम का हिस्सा
21 पाकिस्तान का बड़ा खुलासा:भारत ने अमेरिका के युद्धविराम का प्रस्ताव नहीं किया था स्वीकार
22 Chhattisgarh: ऑपरेशन से घबराये नक्सली;कहा:हथियार छोड़कर बातचीत को तैयार,रखी शर्त,सीजफायर करे सरकार
23 सूचना,वैचारिक और जैविक युद्ध से निपटने के लिए सेनाएं रहें सतर्क, सुदर्शन चक्र’ मिशन की तैयारी तेज:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
24 राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन: रबी अभियान 2025 में शिवराज सिंह चौहान का ऐलान,मिलावटी उर्वरक-बीज पर लगेगी रोक,किसानों के हित सर्वोपरि
25 CJI बोले:जाओ, भगवान से ही कुछ करने को कहो,खजुराहो के वामन मंदिर में खंडित विष्णु मूर्ति बदलने की याचिका खारिज
26 अयोध्या राम मंदिर में सेंसरयुक्त बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू,14 फीट चौड़ी और 30 फीट ऊंची बनेगी दीवार,अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी
27 ओडिशा:सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने पांव न छूने पर 31 छात्रों को बेरहमी से पीटा,निलंबित
28 यूएन के स्वतंत्र जांच आयोग ने कहा है कि अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इस्राएल ने फलस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार” किया
29 मदर डेयरी ने घटाए दूध,घी और पनीर के दाम, GST कटौती से जनता को होगा फायदा
30 टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर बना अपोलो टायर्स, हर मैच के लिए देगा 4.5 करोड़ रुपए
31 ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मादक तस्कर पर शिकंजा,1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
32 भारत में नहीं चलेगी घुसपैठियों की मनमानी” बिहार के सीमांचल से पीएम मोदी का कड़ा संदेश
33 शाहिद अफरीदी बोले:भारत इजराइल बनने की कोशिश कर रहा,हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर कहा:जब तक मोदी हैं,यही चलेगा;राहुल गांधी का पॉजिटिव माइंडसेट
34 Asia Cup:बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया,अब राशिद की नजरें श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले
35 देश के प्रति सदैव समर्पित,राष्ट्रहित में अनेक साहसिक और ऐतिहासिक फैसलों के प्रणेता भारत को विश्व के सबसे मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसित करने वाले, दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, राष्ट्रनायक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करते है
36 पीएम मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर आज मध्य प्रदेश पहुँचे,यह अवसर खास इसलिए भी है,क्योंकि मोदी दूसरी बार प्रदेश की धरती पर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर, 2022 को 72वें जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़कर प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की थी। इस बार पीएम धार जिले के ग्राम भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए
37 पीएम मोदी जनसेवक,प्रधान सेवक से कामदार तक…हर शब्द से हुए जनता के करीब;सत्ता को सेवा का अवसर बता बदली सियासत,पीएम मोदी ऐसे नेता बन चुके हैं,जिनकी एक आवाज पर गरीब,किसान,युवा और महिलाएं सब एकजुट हो जाते हैं
38 गडकरी बोले:समाज को जाति-भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश,खुद को पिछड़ा बताना राजनीतिक स्वार्थ,एकजुट रहेंगे तभी देश प्रगति करेगा
39 वाणिज्य मंत्रालय बोला:भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर हुई सकारात्मक बातचीत,जल्द नतीजे की उम्मीद
40 सुप्रीम कोर्ट बोला:महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक निकाय चुनाव कराएं,देरी पर राज्य चुनाव आयोग को फटकार लगाई;2022 में होने थे इलेक्शन




