रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
आज 17 सितंबर बुधवार को हिन्दुस्तान के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ, आज प्रथम दिन भाजपा जिला कार्यालय मे उनके जीवनकाल के उज्जवल कृतित्व पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसका उद्धाटन पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार,बिहार सरकार पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व मे हुआ। जिसमे पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,राष्ट्रीय कार्यसमिति महिला मोर्चा ममता रानी पदाधिकारीगण,कार्यकर्ताओ का शामिल होना कार्यक्रम को और उत्कृष्ट बना दिया।सभी ने एक मत से अपने नेता नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई दी।
आज 17 सितंबर को जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार के नेतृत्व मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन चित्र प्रदर्शनी लगाकर उनके जीवन वृतांत के उज्जवल कृतित्व को दिखाया गया।
आज जिला कार्यालय में सेवा पखवाङा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने प्रधान सेवक के जीवन वृतांत पर एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया और चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक कुमार कहा कि युवा पीढ़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी से त्याग, तपस्या, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, देश व समाज हित में जुटे रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण को ध्येय मानकर अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और सेवा भाव से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके दौरान पार्टी सेवा के विभिन्न आयाम एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग से जुड़ेगी जिसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कैंप, रक्तदान व पौध रोपण सहित जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में न केवल भारत को हर दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में काम किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक ताकतवर देश के रूप में भारत का सम्मान भी बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया आज हम पर भरोसा कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने जीवन में संघर्ष को जोड़ा है निश्चित तौर पर मोदी जी का कृतित्व व व्यक्तित्व देश व दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण पक्षों को लेकर जो प्रदर्शनी लगाई गयी है वह विभिन्न पक्षाें और वर्ग के लोगों के लिए अत्यन्त प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। ईश्वर से पार्थना है कि उन्हें निरोग रखें और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने हेतु उर्जा प्रदान करें।
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा की हमारे प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी हम सभी कार्यकर्ताओ के आदर्श है और उनके जीवन वृतांत से सिख लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो मे जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,रविशंकर कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अशोक झा,अंजना कुशवाहा,सुरेश कुमार, फेकुराम,इंद्रा सिंह,मंत्री पारितोष सिंह,चित्रलेखा देवी,जिला सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार, प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार,मिडिया प्रभारी रंजन ओझा,अमित राठौर, मोर्चा अध्यक्ष दीवाकर शर्मा,ओमकार पासवान, डाॅ मोनालिसा रॉय, पंकज सिंह, कुंदन गुप्ता,प्रकोष्ठ संयोजक ललन महतो,प्रो विजय वर्मा, मोर्चा महामंत्री अमरेन्द्र सुरज मुखिया,सविता जैसवाल, राजु रजक,महेश पासवान,मो इस्तेयाक,विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, प्रदेश नेता विशेश्वर प्रसाद शंभु,सुजीत चौधरी,हरि किशोर बैठा की उपस्थिती रही।




