रिपोर्ट- अमित कुमार!
कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल हुए शामिल।
देश के कोने-कोने से सिख श्रद्धालु पहुंचे तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पटना साहिब।
पटना सिखों के नौवे गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह जी की 350 वी शहादत पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर में धूमधाम से मनायी जा रही है। बुधवार को गुरु के बाग से जागृति यात्रा निकाली गयी, जो 9 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस जागृति यात्रा का मकसद सिखों के नौवे गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह जी की शहादत को जन-जन तक पहुंचना है। तख्त श्री हरमंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि आज का दिन इतिहास के पन्ने में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने बताया कि अपने धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने अपनी कुर्बानी दी थी। उनकी कुर्बानी को पूरा देश दुनिया आज याद कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी शहादत को लेकर उनके संदेश को पूरे देश दुनिया में पहुंचने का काम सिख समुदाय के लोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज 350 वें शहादत देश को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि गुरु तेग बहादुर की शहादत सिर्फ शहादत नहीं एक संदेश भी है, जो यह बताता है कि मुगलों के अत्याचार सहने के बावजूद भी गुरु तेग बहादुर ने अपनी शहादत दे दी, लेकिन मुगलों की गुलामी सहन नहीं किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने मुगल काल में औरंगजेब द्वारा जब सभी धर्म को खत्म किया जा रहा था, उस वक्त गुरु तेज बहादुर ने अपनी धर्म की रक्षा के लिए औरंगजेब से मुकाबला करते हुए अपनी शहादत दी थी और धर्म की रक्षा की थी।
पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर की 350 वी शहादत मनायी जा रही है। इस मौके पर देश-विदेश से सिख श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गुरु के बाग से प्रारंभ हुआ। यह शहादत बिहार के राजगीर होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित नौ राज्यों में जन-जन तक उनकी शहादत का संदेश पहुंचाएगी। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उपस्थित हुए। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह गुरु तेग बहादुर जी ने अपनी प्राणों की आहुति देकर भारत की संस्कृति को बचाया है, उसकी रक्षा की है। उसके लिए हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं गुरु तेग बहादुर जी का आशीर्वाद बिहार को भी मिले और बिहार भी खूब तरक्की करें। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि शहादत सिख समुदाय के लोगों का इतिहास रहा है। अगर गुरु तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत नहीं दी होती तो हम हिंदुओं का आज यहां होना संभव नहीं हो पता।




