रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
14 सितम्बर 2025 दिन रविवार को खगड़िया के जे०एन०के०टी० इंटर विद्यालय के बापू सभागार में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में स्थानीय राजद विधायक जिला कमिटी,प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का आवश्यक बैठक की गयी।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बैठक मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में 16 सितम्बर 2025 से होने वाली “बिहार अधिकार यात्रा” को लेकर रखी गयी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राजद विधायक रामवृक्ष सदा और खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव भी मौजूद हैं।
“बिहार अधिकार यात्रा” कार्यक्रम के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ग्यारह जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। “बिहार अधिकार यात्रा” 18 सितम्बर 2025 को खगड़िया जिला से गुजरेगी। खगड़िया विधानसभा में जे०एन०के०टी० स्टेडियम के मैदान में, परबत्ता विधानसभा में भगवान उच्च विद्यालय गोगरी जमालपुर में और बेलदौर विधानसभा में हाईस्कूल पिनगरा मैदान बेलदौर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पहुँचकर जनता को संबोधित करेंगे।
बैठक में राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने राजद कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के “बिहार अधिकार यात्रा” को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए आज से गाँव-गाँव में जाकर लोगों को बताने का काम करे ताकि बिहार के भावी मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनकर आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का काम करेंगे।
कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब काम नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में जनता ने तय कर लिया है कि बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।इस बार बिहार की जनता बदलाव का मन बना लिया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार को थके हुए मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं जिसके कारण बिहार में अपराध,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी और महिलाओं का अपमान चरम पर है।डबल ईंजन की सरकार बिहार के युवाओं को रोजगार देने और उधोग -धंधा स्थापित कराने में पूरी तरह विफल रही है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन की सत्रह महीने के सरकार में जो काम किये हैं यह बिहार के युवाओं और आमजन देख चुकी है कि इसलिए बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनायेगें।
बैठक में मुख्य रूप से राजद के वरिष्ठ नेता अबू मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव,प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,कैलाशचंद्र यादव,प्रकाश राम,जिला महासचिव सह मानसी नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू सुमन, महासचिव चंदन सिंह, लड्डु रजक, पप्पू यादव जिला सचिव रामनरायण राम, शकलदीप यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,प्रफुल्लचन्द्र घोष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश मंडल,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष शशि पासवान, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव,अलौली नगर अध्यक्ष हरिनंदन यादव, ,खगड़िया नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, राजद नेता विजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।




