कांग्रेस और राजद पीएम मोदी की माताजी को अपमानित कर अपना संस्कार और चरित्र दिखा रहा: अनामिका सिंह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

कांग्रेस और राजद पीएम मोदी की माताजी को अपमानित कर अपना संस्कार और चरित्र दिखा रहा: अनामिका सिंह

विपक्ष राजनीति में अपनी निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार कर चुका: अनुप्रिया

एनडीए जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है, वहीं विपक्ष महिलाओं को अपमानित करने में जुटा है: सोनम पासवान

आज भी जंगलराज को याद कर बिहार की महिलाएं सिहर जाती हैं: स्मिता शर्मा

पीएम की दिवंगत माताजी से जुड़े एक्स पोस्ट के लिए कांग्रेस और राजद माफी मांगे: अनिता कुशवाहा

‎पटना, 12 सितंबर। बिहार एनडीए की महिला नेताओं ने एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी का अपमान किए जाने को लेकर कांग्रेस और राजद पर जोरदार निशाना साधा है।

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में महिला नेताओं ने इस वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस की नियति महिलाओं का अपमान करना बन गई है।

‎भाजपा की एमएलसी अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि यह विषय भाजपा या देश के पीएम का नहीं है, यह विषय दिवंगत आत्मा का है, जिनका शरीर इस पृथ्वी को छोड़ चुका है। उसके लिए इतनी निंदनीय बातें करना और असंवेदनशील बातें करना क्या उचित है, क्या कोई समाज इसकी इजाजत देता है।

‎पीएम मोदी की माँ को एक मंच से गाली दी जाती है, उसके बाद खेद तक नहीं व्यक्त किया जाता है। उल्टे कहा जाता है कि चुनाव में दिवंगत आत्मा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

‎उन्होंने राजद को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के घर में उनके भाई के कारण दो महिलाओं की जिंदगी बर्बाद हो गई। जबकि दोनों महिलाओं की जिंदगी बर्बाद होने से रोका जा सकता था।

‎उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस और राजद नेता पीएम मोदी की माताजी को गाली नहीं दी है, बल्कि अपना संस्कार और चरित्र दिखाया हैं। उन्होंने उनकी माताजी का अपमान नहीं किया है, भारत की नारी का, ममता का अपमान किया है। इसलिए इस लड़ाई को लड़ने के लिए पीएम की जरूरत नहीं है, देश और बिहार की महिलाएं यह लड़ाई लड़ लेंगी।

‎इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जदयू की अनुप्रिया ने कहा कि सही तरीके से देखें तो इस विषय पर चर्चा करना ही चिंता की बात है। एक तरफ विपक्ष राजनीति में अपनी निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार कर बिहार की राजनीति को पीएम मोदी की दिवंगत माताजी के पास खड़ा कर दिया है, यह चिंता की बात है।

‎उन्होंने कहा कि बिहार महिला सशक्तिकरण के मामले में देश को दिशा दे रहा है, जबकि विपक्ष को विषय पीएम मोदी की माताजी मिली है। एक गलती को माफ किया जा सकता है, लेकिन दूसरी गलती यह साफ बता रही है कि वे राजनीति के हाशिये पर हैं।

‎कांग्रेस के एकाउंट से जिस तरह पितृपक्ष के दौरान पीएम की माताजी को अपमानित किया जा रहा है, यह चिंता की बात है। गया में तो लोग देशभर के लोग पिंडदान कर अपने पुरखों के मोक्ष की कामना के साथ आ रहे हैं।

‎उन्होंने आगे कहा कि वैसे महागठबंधन से उम्मीद भी नहीं है। क्योंकि इनका राजनीतिक विषय ही महिलाओं, पीएम और बिहारियों का अपमान है। वैसे, बिहार की महिलाएं वोट की चोट से एक बार फिर इनको सत्ता से बाहर रखेंगी।

‎लोजपा (रामविलास) की सोनम पासवान ने कहा कि एनडीए जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में जुटी है, वहीं विपक्ष महिलाओं को अपमानित करने में जुटा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इनका चरित्र ही महिलाओं को अपमानित करने का रहा है। पिछले चुनाव में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की माता को भी अपमानित किया गया था।

‎हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की स्मिता शर्मा ने कहा कि विपक्ष बार-बार पीएम मोदी की दिवंगत माता को अपमानित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अगर कोई मुद्दा नहीं है, तो वह सरेंडर कर दे। उन्होंने जंगलराज की याद करते हुए कहा कि आज भी उस दौर को याद कर महिलाएं सिहर जाती हैं।

‎राष्ट्रीय लोक मोर्चा की अनिता कुशवाहा ने कहा कि एनडीए ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है, लेकिन आज विपक्ष महिलाओं को अपमानित करने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद इस शर्मनाक एक्स पोस्ट के लिए माफी मांगे।

‎इस प्रेस वार्ता का संचालन अनामिका पासवान ने किया।

Join us on:

और पढ़ें