रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!
बिहार के भोजपुर जिले में एक मारपीट का मामला सामने आया है। जहां करीब आठ दस की संख्या में लड़कों ने एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी है। जिसके बाद लड़का बुरी तरह घायल हो गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए उसे आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर गांव के निवासी स्वर्गीय अमरेश कुमार सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अमन सिंह है। अमन को सिर में गंभीर चोट आई है और सिर फटने की वजह से खून भी निकल रहा है। वहीं घटना को लेकर अमन कुमार सिंह ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक इंस्टाग्राम पर किसी चीज को लेकर पोस्ट किया था। उसी पोस्ट के बाद से उसके साथ मारपीट की गई है। उसने बताया कि भगवतपुर बाजार सब्जी लाने गया था। उसी दौरान करीब आठ दस की संख्या में कुछ लड़के आए और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। इस घटना में अमन का सिर फट गया और खून बहने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिया आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में शामिल दो लड़कों को अमन पहचानता है, लेकिन अन्य लोगों को नहीं पहचानता। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल में पहुंचे है।