भाजपा ने लोकतंत्र का बनाया मज़ाक, उनके प्रदेश अध्यक्ष खुद कहते हैं कि “हम गाली देने वाली डिक्शनरी हैं- तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

तेजस्वी यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

बिहार विधानसभा 2को लेकर राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई चुनाव की तैयारी पर तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों से चर्चा की। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने भाजपा और एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बैठक चुनाव की तैयारियों और जनता के मुद्दों पर केंद्रित थी, जिसमें सांसद से लेकर संगठन के नेता तक शामिल हुए।

तेजस्वी ने कल हुए बिहार बंद को लेकर भाजपा पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार पर अभद्र भाषा बोली थी और DNA तक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने भाजपा नेता आशुतोष कुमार पर राजद महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जनक सिंह पर सदन में उनकी मां को गाली देने का आरोप लगाया।

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करते हैं, जो लगातार दूसरों को गाली देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र का मज़ाक बना दिया है और उनके प्रदेश अध्यक्ष खुद कहते हैं कि “हम गाली देने वाली डिक्शनरी हैं।

बाइट:- तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें