भोजपुर- महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!

बिहार के भोजपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुही गांव निवासी रोहित ठाकुर की पत्नी किरण देवी है। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना किसी दूसरे लोगों से मिली थी। ससुराल वालों ने बताया था कि किरण देवी छत से गिर गई है। जब परिजन पहुंचे तो किरण देवी मृत अवस्था में थी। परिजनों ने देखा शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की सूचना स्थानीय थाना को दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया है। वहीं परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें