प्लास्टिक मुक्त प्रकृति की रक्षा को आगे आए विश्व की नई पीढ़ी!

SHARE:

अरविंद कुमार

, विश्व प्रकृति दिवस पर प्लास्टिक मुक्त प्रकृति की रक्षा का लिया छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प ! ,

बेतिया: दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को विश्व प्रकृति दिवस के अवसर पर ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अधिवक्ता एवं डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 3 अक्टूबर को विश्व प्रकृति दिवस के रूप में मनाया जाता है , विश्व प्रकृति दिवस पर प्लास्टिक मुक्त प्रकृति का संकल्प छात्र-छात्राओं को दिलाते हुए डॉ एजाज अहमद एवं डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रकृति एवं मानव के बिच बहुत गहरा सम्बन्ध है। मनुष्य के लिए धरती घर का आंगन है और आसमान छत है। सागर-नदिया पानी के मटके है, पेड़-पौधे आहार साधन है, सूर्य-चाँद, तारे दीपक है। वर्तमान समय में कई प्रजातीय के जिव-जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे है। विलुप्त हो रहे जिव-जंतु व वनस्पति  रक्षा का संकल्प लेना ही विश्व प्रकृति दिवस का मूल उद्देश्य है, इस अवसर पर डॉ एजाज अहमद डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल डॉक्टर शाहनवाज अली एवं अमित कुमार लोहिया ने कहा कि प्रति वर्ष 3 अक्टूबर के दिन विश्व प्रकृति दिवस  मनाया जाता है। प्रकृति हमारी सभी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करती है , जल, जंगल और जमीन से ही मनुष्य जीवन है। प्रकृति ने हमे सब कुछ दिया है प्रकृति में चारो ओर पेड़-पौधों की हरियाली है।प्रकृति ने हमको पेड़-पौधे, फल-फूल आदि दिए है हमे प्रकृति को बचाने के लिए प्रकृति को प्लास्टिक मुक्त करना होगा तथा पुरे विश्व का ध्यान आकर्षित करना होगा। प्रदुषण को कम करना होगा, प्रकृति को हरी भरी खुशहाल रखना होगा।  वन्य प्राणियों का संरक्षण संवर्धन करना होगा, हमे अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाना होगा। हमे प्रकृति को समझना होगा,
यह दिवस जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली चुनौतियों व प्रकृति की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य दे मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 3 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था। विश्व प्रकृति दिवस मानाने की शुरुआत विश्व प्रकृति संगठन द्वारा पहल की गयी थी। विश्व प्रकृति संगठन एक अंतर सरकारी संगठन है, यह संगठनपर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करता है। इसका मुख्यालय यूएस में है। 
दिन-प्रतिदिन बढ़ती जनसँख्या, बढ़ता प्रदुषण, प्रतिवर्ष धरती बढ़ता तापमान नष्ट होता पर्यावरण आज चिंता के विषय बन गए है और हमारी धरती को विनाश की ओर धकेल रहे है। प्रकृति की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है, यही कारण है की देश-दुनिया के कई इलाको में सूखा पड़ रहा है।
ये सब प्राकृतिक असंतुलन के कारण हो रहा है आज हमे अपने आपको बदलने की जरूरत है, प्रकृति को नहीं। हम सबके जीवन का आधार हमारी प्रकृति को सुरक्षित रखना हम सबके हाथ में है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक साल 3 अक्टूबर को विश्व प्रकृति दिवस मनाया जाता है। हम छोटे-छोटे प्रयासों के द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग कर सकते है।
विज्ञानं के क्षेत्र में असीमित प्रगति तथा नये अविष्कारों की स्पर्धा के कारण आज का मानव प्रकृति पर पूर्णतया विजय प्राप्त करना चाहता है। इस कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। वैज्ञानिक उपलब्धियों से मानव प्राकृतिक संतुलन को उपेक्षा की दृष्टि से देख रहा है, दूसरी ओर धरती पर जनसंख्या की निरंतर वृद्धि,औद्योगीकरण एवं शहरीकरण की तीव्र गति से जहाँ प्रकृति के हरे भरे क्षेत्रों को समाप्त किया जा रहा है।  इसके लिए हम सबको मिलकर प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा ताकि आने वाली नई पीढ़ी को हम सुरक्षित विश्व दे सकें!

Join us on:

Leave a Comment