रिपोर्ट- बिकास कुमार!
बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गुरुवार को पानी पटाने के विवाद में एक सेवा निवृत होमगार्ड जवान को सीने में दो गोली मारकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजन जख्मी जवान को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है।जहां ज़ख्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना जिले के सौरबाजार थानां क्षेत्र के महेशपुर गांव वार्ड नं 9 की बतायी जा रही है।जख्मी की पहचान सुरेन्दर यादव के रूप में हुई है जो सौरबाजर थानां क्षेत्र के महेशपुर गांव वार्ड नं 9 का रहने वाला बताया जा रहा है।
वहीं घटना को लेकर जख्मी सेवा निवृत्त होमगार्ड जवान के भाई बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की वर्षा का पानी सुजीत कुमार के खेत से बह गया ।उसको शंका हुआ की सुरेन्दर यादव ही पानी बहा दिया खेत से।इसी को लेकर विवाद हुआ और सुजीत नामक युवक सुरेन्दर यादव पर गोली चला दिया।दो गोली सीने में लगी है।स्थिति अभी गंभीर है!
वहीं सौरबाजार थानां अध्य्क्ष अजय पासवान ने बताया की आज सुबह सूचना मिली की महेशपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली लगी है।घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया गया।जांच के दौरान पता चला की धान के खेत पटाने के विवाद ने सुजीत यादव नामक युवक सुरेन्दर यादव को गोली मार दिया है जो जख्मी है और निजी नर्सिंग होम में भर्ती है।परिजन के द्वारा एक देशी कट्टा भी पुलिस को सुपुर्द किया है।
Byte :- अजय पासवान, थानां अध्य्क्ष सौरबाजार.




