125 यूनिट मुफ्त बिजली पर सियासी प्रतिक्रिया! JDU-BJP नेताओं ने बताया मास्टर स्ट्रोक!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

125 यूनिट मुफ्त बिजली पर सियासी प्रतिक्रिया | JDU-BJP नेताओं ने बताया मास्टर स्ट्रोक

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर तेज़ हो गया है।
JDU और भाजपा दोनों ही इस फैसले को गरीबों के लिए बड़ा तोहफा और विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं।

Story:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद, जेडीयू और बीजेपी नेताओं ने इसे गरीबों और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए राहत भरा मास्टर स्ट्रोक बताया है।

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा —

“नीतीश कुमार जी का यह निर्णय जाति, धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ देगा।
हम सबसे महंगी बिजली खरीदते हैं, उस पर सब्सिडी देकर अमल करते हैं, सिर्फ घोषणा नहीं।
यह फैसला बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा, और परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।”
उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा —
“लालटेन जलाने वालों को 33,000 वोल्ट का राजनीतिक करंट लग चुका है।”

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा —

“मुख्यमंत्री जी का ये फैसला एक करोड़ उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित होगा।
राज्य सरकार 10 लाख निर्धन परिवारों के लिए सौर ऊर्जा पर आधारित प्लांट लगाएगी और उनका पूरा खर्च उठाएगी।
राज्य में जल्द ही 10,000 मेगावॉट सोलर पावर उत्पादन की योजना है।”

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा —

“यह डबल इंजन सरकार का गरीबों के लिए मास्टर स्ट्रोक है।
राज्य के 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 90% उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा।
सरकार पहले ही 44% से बढ़ाकर 80% तक सब्सिडी दे रही है।
अब सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को भुगतान करना होगा, जिनकी खपत 125 यूनिट से अधिक होगी।”

Join us on:

Leave a Comment