भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का विधानसभा स्तरीय आम कार्यकर्ता बैठक संपन्न!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेलदौर विधानसभा स्तरीय आम कार्यकर्ता बैठक कॉमरेड अनिल कुमार सिंह अंचल मंत्री चौथम की अध्यक्षता में मधुर मिलन विवाह भवन करूवा मोर चौथम में संपन्न हुई l कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बिहार राज्य सचिव पूर्व विधायक कामरेड रामनरेश पांडे ने कहा केंद्र की एनडीए सरकार में महंगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार चरम पर है। मोदी सरकार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाने में विफल रही है l मोदी सरकार में मजदूर एवं श्रमिकों पर श्रम कानून में संशोधन का उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। पिछले दिनों श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ देश के तमाम श्रमिक संगठन द्वारा 9 जुलाई को सफल आम हड़ताल किया गया l बिहार में इंडिया गठबंधन द्वारा मोदी सरकार के इशारे पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के खिलाफ 9 जुलाई को सफल बिहार बंद किया गया।पुनरीक्षण में दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं गरीब लोगों को वोट से वंचित करने की साजिश किया जा रहा है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में कानून व्यवस्था खराब है रोज हत्या एवं महिलाओं के साथ बलात्कार एवं डायन के नाम पर लोगों को जिंदा जलाया जा रहा है ऐसी स्थिति में बिहार में इंडिया गठबंधन साथ मिलकर आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सरकार को सत्ता से हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का अपील किए l उन्होंने कहा 8 से 12 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का बिहार राज्य सम्मेलन पटना में आयोजित है सम्मेलन के अवसर पर 8 सितंबर को पटना में प्रदेश स्तरीय विशाल रैली का आयोजन किया गया है इसमें खगड़िया जिला एवं चौथम प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में भाग लेने का आह्वान किये। उन्होंने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दिया है कार्यकर्ताओं से बेलदौर विधानसभा के तमाम बूथ पर पार्टी संगठन खड़ा कर एवं बूथ कमेटी बनाकर चुनाव की तैयारी तेज करने का आह्वान कियेl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कां प्रभा शंकर सिंह ने कहा खगड़िया एवं चौथम की पार्टी संघर्ष और शहादत की पार्टी रही है आंदोलन और संघर्ष के बल पर शहिद कां सतनारायण सिंह पूर्व के चौथम अभी बेलदौर विधानसभा से दो टर्म प्रतिनिधित्व कर चुके हैं आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में बेलदौर विधानसभा में व्यापक चुनाव की तैयारी कर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का काम करें। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा दो-तीन अगस्त 2025 को दिवंगत शहिद कां सत्यनारायण सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर महेशखूट में पार्टी का जिला सम्मेलन आयोजित है जिला सम्मेलन के अवसर पर विशाल रैली करने का फैसला पार्टी ने लिया है। इस रैली को सफल बनाने का अपील किए। सहायक जिला सचिव कां पुनीत मुखिया ने कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा बेलदौर विधानसभा तैयारी के सिलसिले में चौथम, गोगरी एवं बेलदौर प्रखंड सह संचल कार्यालय पर जनता के विभिन्न सवाल जैसे वर्षों से बसे लोगों को बास का पर्चा दिलाने, सड़क बांध रेलवे लाइन पोखर पर बसे लोगों को पुनर्वासित करने, दाखिल खारीज ,परिमार्जन, जमीन नापी में घूसखोरी पर रोक लगाने, तमाम भूमिहीन को पांच डिसमिल जमीन दिलाने,प्रखंड शह आंचल कार्यालय में हो रही घुस खोरी पर रोक लगाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशन खोरी पर रोक लगाने, आदि सवाल पर प्रदर्शन करने का आह्वान कियेl कार्यकर्ता बैठक को सहायक जिला सचिव कामरेड रविंद्र यादव,, बिहार महिला समाज खगड़िया जिला अध्यक्ष कां नीलू कुमारी, महिला नेत्री रूबी देवी, मीना देवी, चौथम व्यापार मंडल के अध्यक्ष कां मनोज शाह, जय मां नाव यातायात सहयोग समिति मेदनी नगर के अध्यक्ष जागवली चौधरी, पूर्व प्रमुख महेंद्र महीप, जिला कार्यकारिणी के सदस्य कां बिंदेश्वरी साह, कां कृष्ण कुमार शर्मा, कां चमक लाल सिंह अधिवक्ता, कामरेड नारायण साह,कां राजमोहन यादव, अंचल मंत्री गोगरी, कां सुरेश सिंह अंचल मंत्री बेलदौर, कामरेड कैलाश पासवान अंचल मंत्री परबत्ता, सीपीआई जिला परिषद सदस्य कुंदन सिंह, कां चंद्रदेव शर्मा, चंद्रभूषण सिंह, कां बटेश्वर मूनी, जोगिंदर सिंह, जोगिंदर शर्मा संबोधित किया

Join us on:

Leave a Comment