रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना से बड़ी खबर — बिहार पुलिस मुख्यालय में आज एडीजी कुंदन कृष्णन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि
“बिहार में अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है,”
लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि
“बिहार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया गया है और संलिप्त अपराधियों को जेल भेजा गया है।”
एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि
“पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है, और हर घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि
“कुछ जनप्रतिनिधि एनकाउंटर की बात करते हैं, लेकिन कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सहयोग करें, हम भी सहयोग करेंगे।”
उन्होंने मीडिया से अपील की कि
“आप सही और प्रामाणिक जानकारी जनता तक पहुंचाएं, क्योंकि अपराध नियंत्रण में मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।”
एडीजी का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल के दिनों में राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में आपराधिक घटनाएं लगातार सुर्खियों में हैं।
बिहार पुलिस पर जनता की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं और अब देखना होगा कि पुलिस आने वाले दिनों में कैसे इस चुनौती से निपटती है।
इस विषय पर और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए।




