बेगूसराय- बाढ़ के कारण तेज कटाव जमीन पेड़ सब हो रहे विलीन,लोगों में दहशत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय – गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का खतरा लोगों के सिर पर मंडराने लगा है। वही कटाव भी शुरू हो चुका है। गंगा का कटाव शुरू होने के बाद गांव के लोग काफी भयभीत है।वहीं गंगा के जलस्तर में एकाएक वृद्धि होने लगा है। वही कटाव के कारण जमीन गंगा में समाते जा रहे हैँ जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है।, मामला बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघरा प्रखंड के मधुरापुर दक्षिणबाड़ी टोला गंगा घाट सहित कई गंगा घाटों के पास की है जहाँ गंगा में हो रहे अप्रत्याशित कटाव से स्थानीय लोग काफी भयभीत है। गंगा नदी के पानी बढ़ाने के बाद कटाव होने से लोग रात-रात भर जाकर रहने को मजबूर है। इस कटाव से स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीने से इस क्षेत्र में कटाव शुरू है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई राहत या बचाव की व्यवस्था नहीं की है।
बाइट – राजीव कुमार
बाइट प्रियम कुमार

Join us on:

Leave a Comment