शकील अहमद

बंद पड़ा पकड़िया का नल जल योजना!
बेतिया (नौतन)।लाखों की लागत से बना नल जल योजना शोभा की वस्तु बनी हुई है।नल से जल नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल उत्पन्न है।09 नवंबर 2016 को पकड़िया के मुरतिया वार्ड नंबर-06 से सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नल जल योजना का शुरुआत किए।05 साल बीत जाने के बावजूद नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ है। साथ ही पकड़िया के वार्ड नंबर-07,08,09 व 10 समेत आधा दर्जन वार्डों में नल जल योजना कई महीनों से बंद पड़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि त्वरित जांच कर नल जल योजना में अनियमितता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नल जल योजना चालू नहीं किया गया तो इसके लिए हम लोग जिला मुख्यालय में धरना देने का काम करेंगे।




