गंगा स्नान के दौरान दो मासूमों की डूबने से मौत, इलाज में देरी से गुस्साए परिजनों ने पीएचसी में की तोड़फोड़!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

भागलपुर नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के मथुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।मृतकों की पहचान खुर्शीद आलम के पुत्र अरमान और मोहम्मद निसार के पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है दोनों बच्चे अपने ननिहाल आए हुए थे और गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। परिजनों का कहना है कि जब तक बच्चों को निकाला गया तब तक उनमें सांसें चल रही थीं लेकिन नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका और दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।इसी लापरवाही को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नारायणपुर पीएचसी में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस को बुलाया गया

बाइट –डॉ विनोद कुमार

बाइट –संजीव कुमार पीएससी स्टाफ नारायणपुर

बाइट — परवेज अयूब अली जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें