उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सिमरिया में किया वेद विज्ञान पाठशाला का शिलान्यास!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

-बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज बेगूसराय पहुंचे जहां सिमरिया स्थित सर्व मंगला आश्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया । साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वेद विज्ञान पाठशाला, श्री राम जानकी रथ व कार्यालय का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहे। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार कैबिनेट में महिलाओं के 35% आरक्षण की घोषणा की गई है जो बिहार सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन का राज चल रहा है। विजय सिन्हा ने कहा की बिहार में सुशासन का राज है और अगर अपराधी कुछ अपराधीक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो मुजफ्फरपुर अन्य जगहों की तर्ज पर उन्हें दंड भी दिया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने सिमरिया के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की और कहा कि निश्चित रूप से सिमरिया ऐतिहासिक एवं पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है और आने वाले दिनों में सिमरिया देश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने सीमांचल में दिए गए दिए जा रहे बड़ी संख्या में आवेदन के संबंध में कहा की चुनाव आयोग इस पर गंभीरता से ध्यान दे रही है और निश्चित रूप से फर्जी वोटरों को कोई स्थान नहीं दिया जाएगा
बाइट- विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बिहार

Leave a Comment

और पढ़ें