बाढ़ एसडीएम चंदन कुमार ने अनुमंडल के सभी मतदाताओं से मतदाता फाॅर्म भरकर बीएलओ को देने की अपील की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ एसडीएम चंदन कुमार ने अनुमंडल के सभी मतदाताओं से मतदाता फाॅर्म भरकर बीएलओ को देने की अपील की है। वहीं उन्होने इसको लेकर महत्वपूर्ण बातें शेयर की है।
चंदन कुमार ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा बिहार में मतदाताओ का विशेष गहन परीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में बीएलओ के द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर फार्म दिया जा रहा है। पहले फॉर्म देने के बाद डॉक्यूमेंट की मांग की गई थी लेकिन अब विशेष गहन परीक्षण के अंतर्गत गाइडलाइन मिली है की 24 जून 2025 तक रजिस्टर्ड सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर फार्म दिया जा रहा है और मतदाताओं से कोई भी डॉक्यूमेंट की मांग नहीं की जा रही है। अगर किसी मतदाता को लगता है कि उनके फोटोग्राफ सही नहीं है तो फोटो दे सकते हैं अन्यथा फोटो की मांग भी नहीं की जा रही है। फाॅर्म में दिए गए ऑप्शनल काॅलम को भरना है माता-पिता, जीवनसाथी या एपिक नंबर की मांग इसलिए की जा रही है ताकि एक परिवार के सदस्यों का एक ही मतदान केंद्र पर नाम रहे और सभी परिवार एक ही मतदान केंद्र पर वोट दे सके। बीएलओ के द्वारा घर-घर तक फॉर्म पहुंचाया गया है जिसे भरकर पुनः बीएलओ को सौंप दें। जिससे मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल हो जाएगा।
मोकामा विधानसभा में 299462 मतदाता है जिसमें 51792 मतदाताओ के घर तक फाॅर्म पहुंचा दिया गया है। जिसमें 24895 मतदाता का नाम सिस्टम में अपलोड हो चुका है।
वहीं बाढ़ विधानसभा में 301917 मतदाता है जिसमें 55150 लोगों के घर तक फॉर्म पहुंचा दिया गया है जिसमें 22618 मतदाता का नाम सिस्टम में अपलोड हो चुका है। वहीं अगले 10 दिनों में सभी मतदाताओं का फाॅर्म सिस्टम में अपलोड करने का लक्ष्य है।
जो भी मतदाता बिहार से बाहर रहते हैं वैसे लोग voter.eci.com पर अपना एपिक नंबर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर दें और मुश्किल से 2 मिनट में आप ऑनलाइन भी अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment