बाढ़- बख्तियारपुर सीढ़ी घाट पर गंगा में डूबने से एक युवक की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

युवक की गंगा में डूबने से मौत!

-बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सीढ़ी घाट पर एक युवक के डूबने से मौत हो गई, युवक की पहचान बेेलथान गांव निवासी शिवम कुमार (17) के तौर पर हुई है।
परिजनों को काॅल कर घटना की जानकारी दी गई, परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा डूबे युवक को गंगा से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक को सीएचसी बख्तियारपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।
दरअसल नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट सीढ़ी घाट का हाल ही में नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया है और चैनल को गहरा कर गंगा का पानी शहर के नजदीक लाया गया है और दो किलोमीटर लंबा पथवे बनाया गया है और वहीं सीढ़ी घाट का जीर्णोद्धार किया गया है। जिसमें घूमने और वहां स्नान करने दूर-दूर से लोग पहुंचते है।

चचेरा भाई रवि कुमार ने बताया कि युवक के नहाने के दौरान डूब जाने की सूचना मिली युवक और तीन दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था दो दोस्त गांव के ही थे और एक टैम गोला का रहने वाला था युवक को तैरना नहीं आता था

हरेंद्र चौधरी ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और गंगा में डूब गया स्थानीय लोगों की मदद से 100 को बाहर निकल गया सीढ़ी घाट पर यह हादसा हुआ है।

बाइट – परिजन

Join us on:

Leave a Comment