पिता और पुत्री का रिश्ता हुआ तार तार,पुत्री ने पिता पर लगाए संगीन आरोप !

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

जी हां मानवता को शर्मसार करने वाली यह खबर पटना के बेऊर थाना अंतर्गत हरनीचक का है ,जहां बताया जा रहा है कि एक पिता के द्वारा अपनी ही पुत्री के साथ लंबे समय से यौन शोषण का खेल चल रहा था , बाद में पीड़िता ने अपनी मां के साथ इस पूरे मामले की जानकारी बेऊर थाना को दिया , जिस पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले पर बात करते हुए सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे ही मामला थाने में दर्ज किया गया मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने साफ कहा कि इस पूरे मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है , पीड़ित बच्ची का 164 का बयान करवाया जाएगा और आरोपित पिता पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल आरोपित पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Join us on:

Leave a Comment