रिपोर्ट- अमित कुमार
–
पटना बिहार
पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ महागठबंधन नेताओं की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सच में मतदाता सूची का ईमानदारी से पुनर्निरीक्षण करना है, तो आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड और जॉब कार्ड जैसे दस्तावेजों को मान्यता दी जानी चाहिए।
तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बात मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष रखी है और अधिकारी ने भरोसा दिया है कि वे इस मामले की पूरी जानकारी चुनाव आयोग को भेजेंगे।
तेजस्वी ने सवाल उठाया कि मानसून के समय में, जब बिहार के कई इलाकों में जलभराव है, तो 25 दिनों में यह प्रक्रिया कैसे पूरी होगी। उन्होंने कहा कि 4 से 5 करोड़ बिहारी जो देश के अन्य हिस्सों में काम करते हैं, वे कैसे दस्तावेज लेकर वापस आएंगे? क्या रेलवे उनके लिए व्यवस्था करेगी?
तेजस्वी ने मांग की कि दस्तावेजी प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए ताकि आम मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहे और कोई भी नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित न हो।
बाइट:- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार




