रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के खजौली रेलवे स्टेशन से दक्षिण बिहारी बांध के समीप बिजली तार का स्टे एवं ब्राईकेट इंसुलेटर टूटा।
स्टे एवं ब्राईकेट इंसुलेटर टूटने से बिजली का तार रेल इंजन पर आ गिरा। जिस से बरे अनहोनी होने की प्रबल संभावना को देखते हुए
जानकी एक्सप्रेस के लोको पायलट के अपने सूझ बूझ से ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
रेलवे ट्रेक के करीब जहां स्टे इंसुलेटर टूटकर नीचे गिरा हुआ पाया गया है, वहां दो कौआ झुलसकर मरा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे देखते हुए बिजली में आए खराबी को लेकर शार्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की जा रही है। वही इस तरह के तकनीकी समस्या के कारण
जानकी एक्सप्रेस 5:02 बजे सुबह खजौली स्टेटशन से खुली, जैसे ही आउटर सिग्नल से ट्रेन आगे निकली की ये घटना घटी।करीब दो घंटे तक ट्रेन पटरी पर खड़ी रही। मरम्मत के लिए विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद इसे ठीक करने के लिए इंजीनियर की टीम 6:40 में टावर वैगन लेकर मौके पर पहुंची तब जाकर 8 बजकर 40 मिनट पर काफी विलंब से कई ट्रेन खजौली स्टेशन से आगे के लिए प्रस्थान की।




