28 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद गाँव लौटे लालटू राय, हुआ भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

– मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत दुल्हर गांव निवासी ब्रजकिशोर उर्फ लालटू राय का गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवा देने के बाद 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होकर गाँव वापसी की।ब्रजकिशोर राय अमैया पंचायत के दुल्हर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश यादव के पुत्र हैं। वर्ष 1997 में बेंगलुरु से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा जैसे अत्यंत संवेदनशील और कठिन क्षेत्रों में देश की सेवा की।गांव लौटने पर लदौआ मोड़ से ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। जुलूस के रूप में ग्रामीण उन्हें सत्संग मंदिर तक लेकर गए, जहां मिठाइयों के साथ उनका अभिनंदन हुआ।
लालटू राय ने कहा, देश की सेवा कर गर्व महसूस करता हूं। अब गांव की सेवा करना मेरा उद्देश्य है। मैं समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की यथासंभव मदद करूंगा।
इस अवसर पर असरगंज पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल वैध, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर यादव, भाजपा नेता चंद्रशेखर शर्मा, निरंजन राय, चक्रधर यादव, विनय राय, राजेश राय, शेषनाथ राय, सुदीन राय, श्याम राय, आमोद यादव समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

बाइट- ब्रजकिशोर इंडियन आर्मी
बाइट-नंद किशोर यादव

Join us on:

Leave a Comment