:- रागिनी शर्मा !

महात्मा गाँधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर नगर परिषद मोकामा में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन:: आज महात्मा गाँधी एवम लालबहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के मूर्ति पर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ,सभापति एवम सभी उपस्थित वार्ड पार्षद गण के द्वारा माल्यार्पण किया गया, इस क्रम में कोरोना काल मे डट कर कार्य कर रहे सफाई मित्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सफाई कार्य मे कार्य कर रहे सभीसफाई कर्मियों के समक्ष कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा घोषणा किया गया कि सभी को पुरुष/महिला को समानता के तौर पर समान मजदूरी दिया जाएगा, यह सुनकर सभी सफाई मित्रों ने कार्यपालक पदाधिकारी एवम सभी वार्ड पार्षद गण को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किये। वार्ड पार्षद गण के द्वारा बताया गया कि यह एक सराहनीय ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इस अवसर पर सभापति, वार्ड पार्षदगण एवं कार्यालय कर्मी लोग भी उपस्थित थे ।




