अरविंद कुमार

मोतिहारी के घोड़ासहन बाजार के कॉस्मेटिक दुकानदार अशोक कुमार के घर अवस्थित गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बीती रात लगभग एक लाख रुपये मूल्य की सामान चोरी कर लिया है। कॉस्मेटिक आइटम विक्रेता का दुकान संत रामायणी दास मंदिर परिसर में है। वहीँ पोस्ट ऑफिस रोड और आर्य समाज मंदिर से सटे अपने निजी मकान में अपना गोदाम बना रखा हैं जहां दुकान से संबंधित कॉस्मेटिक आइटम रखते हैं बीती रात अज्ञात चोरों ने पहले मेन गेट का कुंडली तोरा और फिर फिर दूसरी मंजिल चढ़कर गोदाम का कुंडली मरोड़ कर तोड़ दिया और गोदाम में प्रवेश कर गया और लगभग एक लाख रूपये मूल्य का सामान चोरी कर लिय विदित हो कि दुकानदार घर में नहीं रहते हैं सूचना पर पहुंचा घोड़ासहन थाना की पुलिस ने चोरी की घटना की जांच में जुट गए।




