श्रावणी मेले की शुरुआत 11 जुलाई से, काँवारियों का जत्था आना शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

श्रावणी मेले की शुरुआत 11 जुलाई से, लेकिन कांवरियों का जत्था पहले ही रवाना ।मनिया धर्मशाला में रुका 400 कांवरियों का जत्था, सुविधाओं से संतुष्ट—लेकिन कुछ शिकायतें भी

-मुंगेर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 11 जुलाई से आरंभ होगा, लेकिन श्रद्धा से सराबोर कांवरियों का जत्था पहले ही अपनी यात्रा पर निकल चुका है। मुंगेर जिले के तारापुर, संग्रामपुर और असरगंज क्षेत्रों में कांवरियों की चहल-पहल शुरू हो गई है।गुरुवार को बेगूसराय जिले के विभिन्न गांवों से आए लगभग 400 कांवरियों का एक जत्था तारापुर के मनिया धर्मशाला में विश्राम के लिए रुका। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर यात्रा की शुरुआत की थी। मौसम के सुहावनेपन ने यात्रा को और भी सहज बना दिया, जिससे थकान का अनुभव नहीं हुआ।इस जत्थे के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करने आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं, विशेषकर मनिया धर्मशाला में की गई तैयारियों की सराहना की। धर्मशाला की छत पर लगाए गए पंडाल में कांवरिए न सिर्फ आराम कर पा रहे हैं बल्कि अपने भीगे वस्त्र भी सुखा रहे हैं। भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है।हालांकि श्रद्धालुओं ने कुछ कमियों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। कांवरियों रंजय कुमार और सीटू कुमार ने बताया कि “कई शौचालयों में रंग-रोगन तो कर दिया गया है, लेकिन जलापूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है।
उम्मीद है कि श्रावणी मेला आरंभ होने से पहले इन कमियों को दूर कर लिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। लगातार बढ़ती कांवरियों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी और सुदृढ़ता और जरूरी हो गई है।

बाइट -प्रीतम ठाकुर काँवरिया
बाइट-सेठु कुमार काँवरिया
बाइट- रंजय कुमार काँवरिया

Join us on:

Leave a Comment