अविनाश कुमार

जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थिति लालगंज बाजार के निकट लूटने की नियत से अपराधियो ने ट्रक चालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वही गोली की आवाज सुन आसपास से पहुंच रहे लोगो को देख सभी अपराधी फरार हो गए। जख्मी चालक की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना के बंसतपट्टी गांव निवासी विरजू सोनी के रूप में किया गया है। जख्मी को आनन फानन में ईलाज के लिए छपरा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया। खलासी राजीव कुमार ने उसे पटना ले जाने के बजाय सीतामढ़ी राजोपट्टी स्थित निजी हास्पीटल में लाकर भर्ती कराया । जहाँ चिकित्सक डा प्रवीण कुमार ने बताया कि गोली जांघ में फसा हुआ था। उसे अपरेशन कर निकाल दिया गया है। बता दे कि पीड़ित चालक सीतामढ़ी निवासी ट्रक मालिक का गाड़ी चलाता है। जो छपरा से बालू लेकर आ रहा था । जिसे छपड़ा में ही बाईक सवार अपराधियो ने पिछा कर गाड़ी रुकवाया तथा गोली मारकर कर जख्मी कर दिया। सीतामढ़ी पहुंचने के बाद सूचना मिलते ही मौके पर मेहसौल ओपी पुलिस पहुंचकर जख्मी से पुछताछ की है तथा अग्रेतर कारवाई में जुट गई है।




