रोकड़पाल ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप, जाँच की माँग!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

नगर निगम के रोकड़पाल ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप। कोसी कमिश्नरी के आयुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग।

खबर सहरसा से है जहाँ नगर निगम के रोकड़पाल संतोष कुमार ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कोसी कमिश्नरी के आयुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग की है. दरअशल नगर निगम के रोकड़पाल के द्वारा दिए गए आवेदन में नगर निगम के कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब करने का जिक्र किया गया है और फाइल गायब कर फाइल को जलाने का आरोप नगर निगम के पूर्व आयुक्त शुशील कुमार मिश्रा पर लगाया है. नगर निगम के जिन फाइलों के गायब होने का जिक्र किया गया है उनमें सफाई व्यवस्था, योजना से सम्बंधित और एक अन्य फाइल के नाम शामिल हैं. हालांकि जब इन सभी चीजों को लेकर नगर निगम के पूर्व आयुक्त शुशील कुमार मिश्रा से जब सम्पर्क कर उनसे पूछा गया तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया.

बाइट.. :- संतोष कुमार, रोकड़पाल, नगर निगम सहरसा।

Join us on:

Leave a Comment