दूसरे चरण के लिये जगदीशपुर प्रखंड में चुनाव प्रक्रिया शुरु!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

बिहार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के 14 पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान मशीन की खराबी के कारण कुछ जगहों छोड़कर ससमय प्रारंभ हो चुका है,वहीं जिले के जगदीशपुर प्रखंड के अंतर्गत बैजानी पंचायत में दो आदर्श बूथ बनाया गया है,जहाँ भागलपुर जिले के प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है,जबकि दोनों आदर्श बूथों पर भारी भीड़ देखने को मिल रहा वहीं महिला का उपवास ज्यितिया पर्व होते हुए भी जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत के दोनों आदर्श बूथों पर मतदान के दौरान महिलाएँ खासे उत्साहित देखा गया,लेकिन पहली बार मतदान के दौरान बायोमेट्रिक व्यवस्था होने से नेटवर्क दिक्कतें सामने आ रही है,वहीं जिले के जगदीशपुर प्रखंड में सुबह 11:30बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं वहीं बैजानी पंचायत में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखी गयी है,जबकि पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है।

Join us on:

Leave a Comment