मंत्री अशोक चौधरी के जनता दरबार में फरियादी ने गाकर सुनाया विकास का हाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

पटना।
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी आज जेडीयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान एक फरियादी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर एक गीत गाकर अपनी बात रखी। फरियादी ने गाने के माध्यम से बिहार के विकास का बखान किया और अपनी समस्या भी मंत्री के सामने रखी।

मंत्री अशोक चौधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें