बेखौफ अपराधियों ने दुकान में घुस किराना दुकानदार की गोली मारकर की हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने किराना दुकान में घुसकर दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी । बदमाशों ने घटना को मंगलवार की रात उस वक्त अंजाम दिया गया जब दुकानदार अपनी दुकान में बैठा था। पूरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 इटवा गांव की है। बताया जाता है कि अमर शंकर का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार मोहल्ले में किराना दुकान पर बैठा था तभी बदमाश मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी अमित कुमार और सिंघौल थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन की, हालांकि परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से फिलहाल इनकार किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि अभिषेक की हत्या किसने और क्यों की है। बताया जाता है कि मृतक अभिषेक कुमार अपने घर के पास ही किराए पर दुकान लेकर किराना दुकान चलाता था।

Join us on:

Leave a Comment