रिपोर्ट- सुमित कुमार!
2014 लोकसभा चुनाव में बिना स्वीकृति आमसभा करने तथा जुलूस निकालने का आरोप
-आठ लोगों को किया गया था नामजद, तीन की हुई मौत, पांच पर गठित हुआ आरोप!
– मुंगेर : 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कुल पांच आरोपितों के विरुद्ध आरोप गठित किया गया। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री सहित सभी पांच आरोपित मुंगेर के अपर मुख्य अधिकारी प्रथम पंकज कुमार के न्यायालय में उपस्थित हुए। जहां न्यायालय ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति के आम सभा आयोजित करने तथा जुलूस निकालने के मामले में आरोप सभी पांचों के विरुद्ध गठित किया गया। हालांकि इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। इसमें से तीन लोग की मृत्यु हो चुकी है। इसमें दो पूर्व विधायक नेता चौधरी व गणेश पासवान देवानंद सिंह आरोपित शामिल हैं। वहीं जिन पांच लोगों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है उसमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उदय नारायण चौधरी, समीर मधुकर, लाल बहादुर दिवाकर तथा योगेंद्र मंडल शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अधिवक्ता मुकुंद कुमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित एक मामले में उपमुख्यमंत्री सहित पांच लोगों के विरुद्ध आरोप गठित किया गया। इस आरोप को सभी आरोपियों ने नकारा दिया। अब आगे साक्ष्य पर बहस होगी। इधर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं तथा इसलिए न्यायालय की कार्रवाई में शामिल होने पहुंचे थे।
बाइट : सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री
बाइट : मुकुंद कुमार सिंह अधिवक्ता